उप्र : सीएम योगी का बलरामपुर का दौरा आज, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

0
73
उप्र : सीएम योगी का बलरामपुर का दौरा आज, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को जिले में रहेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी में जुटा रहा है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार सीएम 3.45 बजे निर्माणाधीन मां पाटेश्वरी विश्व विद्यालय पहुंचेगे। निर्माण की प्रगति देखने के बाद स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का भी निरीक्षण करेंगे। इसके बाद कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ जिले के विकास कार्यक्रमों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। इसके बाद पुलिस लाइन से हेलीकाप्टर रा शक्तिपीठ देवी पाटन मंदिर जाएंगे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यहीं पर रात विश्राम करेंगे। 12 मार्च को सुबह मां की आराधन करके अगले गंतव्य के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री के आने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने अधिकारियों के साथ बैठक करके सभी को जिम्मेदारियां दी। जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने अधिकारियों के साथ मेडिकल कालेज का जायजा लिया। मेडिकल कॉलेज के अधीन संयुक्त जिला चिकित्सालय में सुविधाओं को परखा। दूसरी तरफ शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में सीएम के रात में ठहरने को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हेलीपैड मां पाटेश्वरी विद्यालय से कार से सीएम मंदिर जाएंगे। उनके हेलीपैड पर उतरने से लेकर मंदिर पहुंचने तक मार्ग पर कुछ देर के लिए सामान्य आवागम रोक दिया जाएगा। उनके मंदिर पहुंचने के बाद ही आवागमन शुरू किया जाएगा।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here