उप्र : सीएम योगी का वाराणसी और चित्रकूट का दौरा आज, जनकल्याण और विकास के नए संकल्पों को देंगे नई गति

0
44
उप्र : सीएम योगी आज लखनऊ में 464 करोड़ रूपए से अधिक की लागत के अत्याधुनिक 'लोहिया अकादमी' परिसर का करेंगे लोकार्पण

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दो दिवसीय दौरे के तहत वाराणसी और चित्रकूट का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान वे जनकल्याणकारी योजनाओं और करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर राज्य को नई सौगातें देंगे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “आज बाबा श्री विश्वनाथ जी की पावन नगरी काशी और मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की तपोभूमि चित्रकूट से शिक्षा, जनकल्याण और विकास के नए संकल्पों को नई गति मिलेगी। वाराणसी में 12 लाख शिक्षक/शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने वाली ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का शुभारंभ, 1.10 करोड़ विद्यार्थियों के अभिभावकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से ₹1,200 प्रति विद्यार्थी का अंतरण, 10 लाख शिक्षकों एवं संविदा कर्मियों की सामाजिक सुरक्षा हेतु स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ एमओयू का निष्पादन तथा राष्ट्रीय स्तर पर चयनित स्वच्छ एवं हरित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों/प्रधानाध्यापकों का सम्मान होगा। साथ ही, चित्रकूट एवं मानिकपुर विधान सभा क्षेत्रों में ₹951 करोड़ की 124 जनकल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास क्षेत्रीय विकास को नई दिशा प्रदान करेगा। शिक्षक सम्मान, विद्यार्थी कल्याण और सर्वस्पर्शी विकास का यही समन्वय ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ की पहचान है।”

News Source : Social Media

Image Source : X @myogiadityanath

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here