उप्र : सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 की तैयारियों की समीक्षा की

0
82
उप्र : सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 की तैयारियों की समीक्षा की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) 2026 की तैयारियों की समीक्षा की। सीएम योगी ने कहा कि यूपीआईटीएस-2026 उत्तर प्रदेश की औद्योगिक क्षमता, नवाचार, उत्पादों एवं निर्यात सामर्थ्य को विश्व के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रभावी मंच है। यह केवल व्यापार प्रदर्शनी नहीं, बल्कि पीएम मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ और ‘मेक फॉर द वर्ल्ड’ के विजन को आगे बढ़ाने वाला वैश्विक मंच है। सीएम योगी ने निर्देश दिए कि 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित होने वाले यूपीआईटीएस-2026 का देश-विदेश में व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तरप्रदेश सरकार ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि यूपीआईटीएस-2026 की थीम ‘यूपी फॉर ग्लोबल ग्रोथ: इनोवेशन, मैन्युफैक्चरिंग एंड एक्सपोर्ट्स’ होगी। आयोजन में 2,400+ प्रदर्शकों, 1.50 लाख+ B2B खरीदारों, 4.50 लाख+ B2C आगंतुकों तथा 85 देशों से 550+ अंतरराष्ट्रीय खरीदारों की सहभागिता का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ट्रेड शो के दौरान 4,000+ एमओयू, 3,200 करोड़+ रूपए के प्रस्तावित एमओयू तथा 13,500 करोड़+ रूपए की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सीएम योगी ने सिंगापुर, ओमान, ऑस्ट्रिया, ब्राजील, थाईलैंड, जापान, इंडोनेशिया, रूस सहित अन्य देशों के साथ सक्रिय संवाद स्थापित कर उनकी अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि उत्तर प्रदेश की विविध औद्योगिक एवं आर्थिक क्षमता को एक ही मंच पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जाए। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए कि अंतरराष्ट्रीय खरीदारों, उद्यमियों एवं आगंतुकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उद्यमी मित्रों की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा स्थानीय विश्वविद्यालयों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों की अधिकाधिक सहभागिता हो। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक प्रबंधन, पार्किंग, सुरक्षा, आधारभूत सुविधाओं एवं आगंतुकों की सुविधा के लिए ईवी बसों का संचालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। सीएम योगी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि यह आयोजन उत्तर प्रदेश की औद्योगिक प्रगति, निवेश अनुकूल वातावरण एवं वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का प्रभावी परिचायक बन सके।

News Source : Social Media

Image Source : X @AmitShah

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here