उप्र : सीएम योगी ने कुशीनगर में 525 करोड़ रूपए से अधिक लागत की 464 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

0
87
उप्र : सीएम योगी ने कुशीनगर में 525 करोड़ रूपए से अधिक लागत की 464 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर की विकास यात्रा को गति प्रदान करते हुए आज कुशीनगर, रामकोला एवं हाटा विधान सभा क्षेत्रों के लिए 525 करोड़ रूपए से अधिक लागत की 464 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर सीएम योगी ने विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, आवास की चाबी और चेक भी वितरित किए।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तर प्रदेश सरकार ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन सरकार की विकासोन्मुखी एवं जनकल्याणकारी नीतियों के परिणामस्वरूप प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। सीएम योगी ने कहा कि पारदर्शी एवं संवेदनशील शासन व्यवस्था के माध्यम से विकास और जनकल्याण की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं, जिससे आत्मनिर्भर और विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को निरंतर नई गति मिल रही है।

News Source : Social Media

Image Source : X @CMOfficeUP

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here