मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बिजनौर में 1,003 करोड़ रूपए से अधिक लागत की 76 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर सीएम योगी ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड, स्वीकृति-पत्र, प्रतीकात्मक चेक व चाबी, प्रशस्ति-पत्र तथा लैपटॉप वितरित किए। मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तर प्रदेश सरकार ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण के साथ जनकल्याण, स्वास्थ्य सुरक्षा, शिक्षा, डिजिटल सशक्तीकरण और सामाजिक सुरक्षा को नई गति देते हुए ये परियोजनाएं बिजनौर के समग्र विकास को नई मजबूती प्रदान करेंगी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “डबल इंजन सरकार में ‘नए उत्तर प्रदेश’ का ‘नया बिजनौर’ आज अपराध एवं दंगा-मुक्त वातावरण में विकास और समृद्धि के पथ पर तीव्र गति से अग्रसर है। सभी लाभार्थियों एवं जनपद वासियों को हार्दिक बधाई।”
News Source : Social Media
Image Source : X @CMOfficeUP
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



