मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शामली में 581 करोड़ रूपए से अधिक लागत की 89 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर सीएम योगी ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र, प्रतीकात्मक चेक व चाबी वितरित की गई। साथ ही, सीएम योगी ने नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति-पत्र भी प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तर प्रदेश सरकार ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि ये विकास परियोजनाएं शामली में आधारभूत संरचना, जनसुविधाओं एवं आर्थिक गतिविधियों को नई गति प्रदान करेंगी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री, “भारत रत्न’ चौधरी चरण सिंह जी ने किसानों के उन्नयन और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का जो सपना देखा था, उसे डबल इंजन की सरकार साकार कर रही है। जनपद वासियों को हार्दिक बधाई।”
News Source : Social Media
Image Source : X @myogiadityanath
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



