मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत गोरखपुर में आयोजित ‘तिरंगा यात्रा’ में शामिल हुए। इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है, इसलिए हर घर पर तिरंगा लहराना चाहिए।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “भारत की आन-बान और शान का प्रतीक तिरंगा हमारे क्रांतिकारियों और स्वाधीनता संग्राम सेनानियों के बलिदान की अमिट गाथा का नाम है। आज जनपद गोरखपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत आयोजित तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुआ। मैं आह्वान करूंगा- आप सभी अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराएं और तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी को harghartiranga.com पर अपलोड करें। जय हिंद।”
News Source : Social Media
Image Source : X @myogiadityanath
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



