एएआई के खजुराहो हवाई अड्डे पर अग्निशमन विभाग द्वारा वार्षिक बिल्डिंग निकासी मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया

0
174
एएआई के खजुराहो हवाई अड्डे पर अग्निशमन विभाग द्वारा वार्षिक बिल्डिंग निकासी मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया
Image Source : @AAI_Official

एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के खजुराहो हवाई अड्डे पर अग्निशमन विभाग द्वारा वार्षिक बिल्डिंग निकासी मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के आधिकारिक अकाउंट ने आज सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा कि – “भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण सदैव अपने यात्रियों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु कटिबद्ध रहता है। इसी दिशा में अग्रसर होते हुए, भाविप्रा के खजुराहो हवाई अड्डे पर अग्निशमन विभाग द्वारा वार्षिक बिल्डिंग निकासी मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।”

एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने कहा कि – “इस अभ्यास के अंतर्गत, आपातकालीन स्थितियों से निपटने हेतु अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने दक्षता व त्वरित कार्रवाई करने की क्षमता दर्शाते हुए तकनीकी भवन को खाली करवाया। साथ ही समस्त अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की।”

Courtsey : @AAI_Official

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi #India

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here