मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की 16वीं बैठक के दौरान मंगलवार को नई दिल्ली में रूसी संघ की सुरक्षा परिषद के सचिव सर्गेई शोइगु से मुलाकात की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “एनएसए अजीत डोभाल ने 23 जून 2026 को 16वीं ब्रिक्स एनएसए बैठक के दौरान अपने रूसी समकक्ष, रूसी संघ की सुरक्षा परिषद के सचिव सर्गेई शोइगु से मुलाकात की। दोनों पक्षों ने ब्रिक्स ढांचे के तहत चल रहे सहयोग पर चर्चा की, जिसमें रूस द्वारा रखे गए कुछ प्रस्ताव भी शामिल थे। उन्होंने भारत-रूस विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी के अनुरूप विभिन्न क्षेत्रों में अपने द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा भी की।”
News Source : Social Media
Image Source : X @MEAIndia
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



