एनडीए सरकार विकसित बिहार बनाने की दिशा में काम कर रही है: केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह

0
201

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि बिहार में एनडीए सरकार विकसित बिहार बनाने की दिशा में काम कर रही है और उसे केंद्र सरकार का पूरा समर्थन प्राप्‍त है।

रोहतास जिले के डेहरी में शाहबाद और मगद क्षेत्रों से आए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के क्षेत्रीय सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने उनका आह्वान किया कि वे नितीश सरकार द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी सहायकों, ममता दीदियों, जीविका दीदियों, युवाओं और महिलाओं के लिए किए गए उपायों के बारे में घर-घर जाकर लोगों को जानकारी प्रदान करें। उन्‍होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच एकता पर बल दिया और आगामी विधानसभा चुनाव के पहले एनडीए को मजबूत करने की अपील की।

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा वास्‍तव में घुसपैठियों को सुरक्षा प्रदान करने का अभियान है। उन्‍होंने यह भी कहा कि मतदाता अधिकार यात्रा के तहत कांग्रेस नेता घुसपैठियों को संरक्षण प्रदान कर रहे हैं। क्षेत्रीय सम्‍मेलन में हजारों कार्यकर्ताओं और नेताओं ने हिस्‍सा लिया।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

News & Image Source: newsonair.gov.in

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here