मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वित्त मंत्री वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जर्मनी के म्यूनिख में एपीएम टर्मिनल्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कीथ स्वेन्डसेन से भेंट की है। वित्त मंत्रालय ने बताया कि बैठक में दोनों ने हाल ही में संपन्न भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते के लाभों पर चर्चा की। एपीएम टर्मिनल्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कीथ स्वेन्डसेन ने भारत के साथ अपनी कंपनी के सकारात्मक और दीर्घकालिक संबंधों के बारे में बताया और भारत की समुद्री व्यवस्था में किए गए प्रमुख निवेशों और साझेदारियों का उल्लेख किया। उन्होंने पूरे भारत में इस साझेदारी को और विस्तारित करने की इच्छा भी व्यक्त की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एपीएम टर्मिनल्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कीथ स्वेन्डसेन ने पिछले कुछ वर्षों में भारत की सुधार पहलों, विशेष रूप से उदारीकरण और व्यापार करने में सुगमता की प्रशंसा की। उन्होंने इस वर्ष के केंद्रीय बजट में की गई प्रमुख घोषणाओं का भी उल्लेख किया, जिनमें कंटेनर निर्माण से संबंधित घोषणा शामिल है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



