मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के आधिकारिक दौरे के दौरान सोमवार को दुबई में यूएई के अर्थव्यवस्था एवं पर्यटन मंत्री अब्दुल्ला बिन तौक अल मर्री से मुलाकात की और मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने बताया कि बैठक में होटल एवं हॉस्पिटैलिटी, एविएशन, माइनिंग, टेक्सटाइल, फॉरेस्ट और SEZ सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विचार-विमर्श हुआ। यूएई मंत्री ने होटल एवं हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं के लिए दुबई से निवेश प्रतिनिधिमंडल मध्यप्रदेश भेजने पर सहमति जताई।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) में सहभागिता के लिए औपचारिक निमंत्रण भी दिया।
News Source : Social Media
Image Source : X @DrMohanYadav51
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



