एशिया कप 2023: सुपर-4 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला आज

0
149
एशिया कप 2023: सुपर-4 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला आज
Image Source : @ACCMedia1

एशिया कप 2023 के सुपर-4 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। सुपर-4 का यह मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा। एशिया कप 2023 में दूसरी बार भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। ज्ञात हो कि इससे पहले दोनों ही टीमों के बीच 2 सितंबर को ग्रुप मुकाबले में भिड़ंत हुई थी, जो बारिश की वजह से रद्द हो गया था। भारतीय टीम ने अपनी लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले में नेपाल की टीम को मात देने के साथ सुपर-4 में अपनी जगह बनाई। वहीं पाकिस्तान टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। भारत के खिलाफ भले ही मुकाबला रद्द हो गया लेकिन नेपाल और सुपर-4 में बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान ने एकतरफा जीत दर्ज की है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi #AsiaCup #AsiaCup2023 #INDvsPAK #PAKvsIND

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here