एशिया कप 2023 के सुपर-4 में कल खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने बांग्लादेश को 21 रनों से हरा दिया। वनडे में श्रीलंका की यह लगातार 13वीं जीत है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में बंगलदेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाए। श्रीलंका के लिए सदीरा समरविक्रमा और कुसल मेंडिस ने अर्धशतक लगाए। समरविक्रमा ने 72 गेंद पर 93 रन और मेंडिस ने 73 गेंद में 50 रन की पारी खेली। बांग्लादेश के लिए तस्किन अहमद और हसन महमूद ने 3-3 विकेट झटके। जबकि शोरिफुल को 2 विकेट मिले।
बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 258 रनों का लक्ष्य था। लेकिन शाकिब अल हसन की टीम 48.1 ओवर में मात्र 236 रनों पर सिमट गई। बांग्लादेश के लिए तौहीद हृदोय ने 97 गेंदों पर 82 रनों की पारी खेली। श्रीलंका के लिए महीश तीक्ष्णा, कप्तान दाशुन शनाका और मथीसा पथिराना ने 3-3 विकेट झटके। जबकि दुनिथ वेलेगेल्ले ने 1 विकेट अपने नाम किया। इस शानदार जीत के साथ श्रीलंका ने इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने की अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। वहीं बांग्लादेश सुपर 4 के पहले दो मुकाबले हारकर लगभग बाहर हो चुका है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi #AsiaCup #AsiaCup2023 #SLvsBAN #BANvsSL
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



