ऑस्ट्रेलियन ओपन बैडमिंटन के महिला सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में पहुंची पीवी सिंधु और तन्वी शर्मा

0
89
ऑस्ट्रेलियन ओपन बैडमिंटन के महिला सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में पहुंची पीवी सिंधु और तन्वी शर्मा

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पीवी सिंधु और तन्वी शर्मा ऑस्ट्रेलियन ओपन बैडमिंटन के महिला सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं हैं। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु ने आज प्री-क्वार्टर फाइनल में भारत की ही ईशरानी बरुआ को 22-20, 21-12 से हराया। अब उनका मुकाबला ताईवान की चेन सु-यू से होगा। वहीं, तन्वी शर्मा ने मालविका बंसोड़ को 21-13, 21-15 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुरुष डबल्स में, एमआर अर्जुन और हरिहरन अमसाकरुनन की जोड़ी ने न्यूजीलैंड के माइकल ओवेन और डायलन सोएदजासा को 21-17, 21-7 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई। पुरुष सिंगल्स में किरण जॉर्ज, सानीत दयानंद और थारुन मन्नेपल्ली का अभियान अपने-अपने मैचों में हार के साथ समाप्त हो गया।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here