मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम के भारत दौरे को लेकर बड़ा ऐलान किया है। मेन्स सिलेक्शन कमेटी ने इस दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीमों की घोषणा कर दी है। ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत में तीन वनडे मैच और दो मल्टी-डे मुकाबले खेलेगी। इन दोनों सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो चुकी है। तीनों वनडे और पहला मल्टी-डे मैच राजकोट में होगा, जबकि दूसरा मल्टी-डे मैच अहमदाबाद में खेला जाएगा। पहला वनडे मैच 18 सितंबर को, दूसरा 21 सितंबर को और तीसरा 23 सितंबर को राजकोट में खेला जाएगा। ये सभी मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे से शुरू होंगे। इसी प्रकार पहला मल्टी-डे मैच 27 सितंबर से 30 सितंबर तक राजकोट में ही खेला जाएगा। जबकि दूसरा मल्टी-डे मैच अहमदाबाद में 05 अक्टूबर से 08 अक्टूबर तक खेला जाएगा। मल्टी-डे मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से शुरू होंगे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वनडे सीरीज में लक्ष्य रायचंदानी को कप्तान और यशबर्धन चौहान को उपकप्तान बनाया गया है। जबकि मल्टी-डे मुकाबलों में यशबर्धन चौहान कप्तानी करेंगे और लक्ष्य रायचंदानी उपकप्तानी संभालेंगे। वनडे टीम में वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को भी जगह मिली है। अन्वय को विकेटकीपर के तौर पर चुना गया है।
वनडे मैचों के लिए भारत की अंडर-19 टीम : लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), यशबर्धन चौहान (उपकप्तान), रजत बघेल (विकेटकीपर), आर्यवीर सहवाग, वी.के. विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनाल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), वी. यशवीर, रोहित यादव, शाविन विनोद, मोहित उलवा, चिगुरुपति वेंकट, काव्य पटेल।
मल्टी-डे मुकाबलों के लिए भारत की अंडर-19 टीम : यशबर्धन चौहान (कप्तान), लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान), सागर विर्क, कुशाग्र ओझा, मनाल चौहान, कुश पटेल, मानव कृष्णा (विकेटकीपर), अभिप्राय विश्वास (विकेटकीपर), रोहित यादव, इशान ओम, अयान अकरम, प्रणव राघवेंद्र, प्रियांशु सिंह, मोहित उलवा, आर्यन यादव।
News Source : Social Media
Image Source : X @BCCI
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



