बीजू जनता दल (बीजद) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री दामोदर राउत का शुक्रवार को निजी अस्पताल में निधन हो गया। 18 मार्च को दिल का दौरा पड़ने के बाद राउत को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मीडिया की माने तो, 81 वर्षीय अनुभवी नेता पहली बार 1977 में जनता दल के टिकट पर जगतसिंहपुर जिले के इरसामा निर्वाचन क्षेत्र से ओडिशा विधानसभा के लिए चुने गए थे। उन्होंने 1977 और 2004 के बीच पांच बार सीट जीती। बाद में उन्होंने पारादीप निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा और 2009 और 2014 में बीजद के टिकट पर दो बार जीते।
बता दें कि, अपने 50 साल लंबे राजनीतिक करियर के दौरान राउत ने मंत्री के रूप में कई विभाग भी संभाले। वह नवीन पटनायक के मंत्रिमंडल में चार बार मंत्री भी रहे थे। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक का करीबी सहयोगी माना जाता था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने दामोदर राउत के निधन पर शोक जताया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा कि, ओडिशा सरकार में कई बार मंत्री रहे अनुभवी नेता दामोदर राउत के निधन से दुखी हूं। ओडिशा और देश की प्रगति में राउत के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।
Saddened by the demise of veteran leader Shri Damodar Rout who served as minister several times in Odisha Government. Shri Rout's contribution to the progress of Odisha and the country will always be remembered. My deepest condolences to his family members and followers.
— President of India (@rashtrapatibhvn) March 22, 2024
ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, बीजू जनता दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री दामोदर राउत के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। ओडिशा की राजनीति में यह एक अपूरणीय क्षति है। लोगों की सेवा और भलाई के लिए उनके काम को हमेशा याद किया जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।
ବିଜୁ ଜନତା ଦଳର ବରିଷ୍ଠ ନେତା ତଥା ପୂର୍ବତନ ମନ୍ତ୍ରୀ ଦାମୋଦର ରାଉତଙ୍କ ଦେହାନ୍ତ ବିଷୟରେ ଜାଣି ମୁଁ ଦୁଃଖିତ। ଓଡ଼ିଶା ରାଜନୀତିରେ ଏହା ଏକ ଅପୂରଣୀୟ କ୍ଷତି। ଲୋକଙ୍କ ସେବା ତଥା ଉନ୍ନତି ପାଇଁ ତାଙ୍କ କାର୍ଯ୍ୟ ସର୍ବଦା ସ୍ମରଣୀୟ ରହିବ। ତାଙ୍କ ଅମର ଆତ୍ମାର ସଦଗତି କାମନା କରିବା ସହ ଶୋକସନ୍ତପ୍ତ ପରିବାର ସଦସ୍ୟଙ୍କ ପ୍ରତି ମୋର ସମବେଦନା…
— Naveen Patnaik (@Naveen_Odisha) March 22, 2024
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें