मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ओडिशा के क्योंझर जिले में एनएच-20 पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 7 लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए। ये दुर्घटना उस वक्त हुई जब यात्रियों से भरी एक वैन ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। हादसा आज सुबह हुआ। सभी मृतक गंजम के दिगपहांडी के रहने वाले थे।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा उस वक्त हुआ जब पोदामारी गांव से 20 लोग वैन में सवार होकर जा रहे थे। इसमें से 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। शुरुआत में घायलों को घाटगांव अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बाद में कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज में रैफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर बालीजोड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



