ओडिशा में पटरी से उतरी चेन्नई-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस

0
78
ओडिशा में पटरी से उतरी चेन्नई-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ओडिशा के जाजपुर जिले के जखपुरा स्टेशन के पास गुरुवार सुबह चेन्नई–न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस की तीन बोगियां पटरी से उतर गईं। ट्रेन संख्या 22611, जो चेन्नई सेंट्रल (एमएएस) से न्यू जलपाईगुड़ी (एनजेपी) के बीच चलती है, हादसे के समय बेहद धीमी गति से चल रही थी, ऐसे में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं मिली है।  हालांकि ट्रेन के तीन डिब्बे जैसे ही पटरी से उतरे ट्रेन के अन्दर अफरा तफरी मच गई।लोग घबरा गए और चिल्लाने लगे। लोगों को कुछ समझ में आए इससे पहले ही ट्रेन के डिब्बे पटरी से कर खड़ी हो गई।इसके बाद उसमें सवार लोग ट्रेन से बाहर निकले। रेलवे सूत्रों के अनुसार, एक एसी कोच और दो सामान्य कोच जखपुरा के यार्ड सीमा के भीतर पटरी से उतरे।इस घटना में किसी यात्री की मौत या घायल होने की कोई सूचना नहीं है।पटरी से उतरने के बावजूद इस खंड में यात्री ट्रेन परिचालन प्रभावित नहीं हुआ। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित कोचों को अलग कर दिया गया और और उन कोचों के यात्रियों को उचित रूप से समायोजित किया गया।यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त कोचों की व्यवस्था कर उन्हें ट्रेन में जोड़ा गया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पटरी से उतरने की सूचना मिलते ही भुवनेश्वर और खुर्दा रोड से दुर्घटना राहत ट्रेन को सुबह 08:53 बजे तत्काल रवाना किया गया। इसके अलावा खुर्दा रोड से दुर्घटना राहत चिकित्सा उपकरण भी घटनास्थल के लिए भेजे गए।रिपोर्ट के अनुसार, भद्रक से एक बचाव दल भी रवाना किया गया था और रिपोर्टिंग के समय वह दुर्घटनास्थल के लिए प्रस्थान कर चुका था।वरिष्ठ रेलवे अधिकारी घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंच गए और बहाली तथा सुरक्षा से जुड़ी गतिविधियों की करीबी निगरानी किए। पटरी से उतरने के पीछे का सटीक कारण रिपोर्ट लिखे जाने तक ज्ञात नहीं हो सका था। रेलवे अधिकारी घटना के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच करने की उम्मीद है। प्रभावित ट्रेन संख्या 22611 चेन्नई सेंट्रल-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस को पटरी से उतरने के बाद क्षतिग्रस्त डिब्बों को सुरक्षित रूप से अलग करने के बाद दुर्घटनास्थल से हटा दिया गया है। दोनों दिशाओं में ट्रेनों का संचालन सामान्य हो गया है। वहीं रेलवे ने 8114382367 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

हिंदी समाचार, हिंदी समाचार , हिंदी समाचार, हिंदी समाचार, हिंदी में नवीनतम समाचार, हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, ताज़ा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here