मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कतर में देश की समुद्री सीमा में एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से छह लोगों की मृत्यु हो गई। कतर के गृहमंत्रालय ने बताया है कि अब तक छह शव बरामद हो चुके हैं जबकि एक लापता व्यक्ति की तलाश जारी है। रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि नियमित मिशन के दौरान हेलीकॉप्टर, तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर में सवार लोगों की पहचान का ब्यौरा जारी नहीं किया है और इस स्तर पर किसी विरोधी गुट के शामिल होने का कोई संकेत नहीं है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना पश्चिम एशिया में बढते तनाव के बीच हुई है जहां हाल में ईरान पर अमेरिकी, इजरायली हमलों के बाद खाडी देशों को बार-बार मिसाइल हमलों का सामना करना पड रहा है। रास लाफान औद्योगिकी शहर सहित प्रमुख ऊर्जा केंद्रों को कई बार निशाना बनाया गया है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



