कनाडा : केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मंत्रिस्तरीय सत्र ‘फ्रॉम पॉलिटिकल रीसेट टू कमर्शियल डिलीवरी’ को किया संबोधित

0
94
कनाडा : केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मंत्रिस्तरीय सत्र ‘फ्रॉम पॉलिटिकल रीसेट टू कमर्शियल डिलीवरी’ को किया संबोधित

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-कनाडा आर्थिक साझेदारी का अगला अध्याय विश्वास पर आधारित होगा, जिससे दोनों देशों की साझा समृद्धि सुनिश्चित होगी। कनाडा में आयोजित मंत्रिस्तरीय सत्र फ्रॉम पॉलिटिकल रीसेट टू कमर्शियल डिलीवरी को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि दोनों देशों के बीच बढ़ते विश्वास से व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) के अंतर्गत नए व्यापार और निवेश के अवसरों पर कार्य हो रहा है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्‍होंने बताया कि सीईपीए व्यापार और निवेश संबंधों के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के नए द्वार भी खोलेगा। उन्होंने कहा कि विविधता भारत और कनाडा के संबंधों की विशेषता है। भारतीय अर्थव्यवस्था की गतिशीलता पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत अगले तीन दशकों तक विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था बना रहेगा।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here