कनाडा : ब्रिटिश कोलंबिया के टम्बलर रिज स्कूल में हुई गोलीबारी में हमलावर समेत 10 लोगों की मौत की खबर

0
121
गोलीबारी
(Representative Image)

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कनाडाई पुलिस ने मंगलवार को बताया कि ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के उत्तर-पूर्वी हिस्से में एक हाई स्कूल में हुई गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने शूटर को ढेर कर दिया है। रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस स्टाफ सार्जेंट क्रिस क्लार्क ने पुष्टि की है कि ब्रिटिश कोलंबिया के पीस इलाके में टम्बलर रिज सेकेंडरी स्कूल में फायरिंग हुई है। 9 लोगों की मौत हो गई है और हमलावर को भी मार गिराया गया है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वहीं, सीबीसी न्यूज ने बताया कि मंगलवार को कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के टम्बलर रिज में हुई गोलीबारी में एक संदिग्ध शूटर समेत दस लोगों की मौत हो गई। सीबीसी न्यूज ने बताया कि छह लोग एक हाई स्कूल के अंदर मरे हुए पाए गए, दो और लोग एक घर में मरे हुए पाए गए, जिसके बारे में पुलिस का मानना है कि वह इस घटना से जुड़ा है। एक और व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। साथ ही संदिग्ध शूटर की भी मौत हो गई। इसके अलावा, पुलिस के हवाले से सीबीसी ने बताया कि एक लोकल मेडिकल सेंटर में 25 और लोगों की चोटों की जांच की जा रही है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here