कर्नाटक: बंगलूरू में ईडी की बड़ी कार्रवाई, कांग्रेस विधायक सुब्बा रेड्डी के ठिकानों पर छापेमारी

0
62
Image Source: Social Media

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बेंगलुरु में 5 ठिकानों पर छापेमारी की है। मामला कर्नाटक के विधायक एस.एन. सुब्बा रेड्डी और उनके परिजनों की विदेशी संपत्ति से जु़ड़ा है। फेमा के तहत 5 ठिकानों पर तलाशी ली गई, जिनमें आरोपी के आवास, कारोबारी संस्थानों और करीबी सहयोगियों के ठिकाने शामिल हैं। सुब्बा रेड्डी और उनके परिजनों पर मलेशिया, हांगकांग, जर्मनी आदि देशों में विदेशी बैंक खातों, वाहन और अचल संपत्ति में निवेश का आरोप है। ईडी उनकी अवैध विदेशी संपत्ति की जांच कर रही है। बेंगलुरु ही नहीं प्रवर्तन निदेशालय की टीम अन्य जगहों पर भी एक्टिव है। हरियाणा में ‘Probo’ ऐप चलाने वाली कंपनी पर छापेमारी कर 284 करोड़ रुपये की संपत्ति फ्रीज कर दी गई है। प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुग्राम और जिंद में Probo Media Technologies Pvt. Ltd. और इसके प्रमोटर्स सचिन सुभाषचंद्र गुप्ता और आशीष गर्ग के ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई PMLA के तहत की गई। ईडी की जांच का फोकस कंपनी की ऐप और वेबसाइट “Probo” के जरिए भारत भर में चल रही गैरकानूनी सट्टेबाजी और जुए की गतिविधियों पर है। 29 फिल्मी हस्तियों पर ईडी ने शिकंजा कसा है। 29 सेलिब्रिटीज के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिनमें विजय देवरकोंडा, राणा दग्गुबाती, मंजू लक्ष्मी, प्रकाश राज, निधि अग्रवाल, अनन्या नागल्ला और श्रीमुखी शामिल हैं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार Probo ऐप और वेबसाइट को ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म बताया जाता है, लेकिन असल में इसके जरिए लोगों को “हां या ना” वाले सवालों में पैसे लगवाकर जुए की तरह सट्टा खेलने के लिए उकसाया जाता था। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि उन्हें साधारण सवालों के जवाब देकर पैसे कमाने का लालच दिया गया, जबकि असल में यह एक सट्टेबाजी स्कीम थी, जिसमें लोग ज़्यादा मुनाफे की उम्मीद में लगातार पैसे लगाते रहे और अपना पैसा गवां बैठे।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

News Source: Social Media

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here