मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सरकार ने जनगणना 2027 के पहले चरण में पूछे जाने वाले 33 प्रश्नों को अधिसूचित किया है। नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, भारत के रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने बताया कि जनगणना दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण में घर-घर जाकर सूचीकरण और स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी होगी। यह चरण राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक चलेगा।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आगे उन्होंने बताया कि स्व-गणना पोर्टल 16 भाषाओं में उपलब्ध होगा। भारत के रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने बताया कि दूसरे चरण के प्रश्न भी उचित समय पर प्रकाशित कर दिए जाएंगे और जाति गणना, जनगणना के दूसरे चरण में होगी।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



