कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने हिमाचल पहुंची। प्रियंका चंडीगढ़ से हवाई मार्ग से कुल्लू के भुंतर पहुंची। मीडिया की माने तो, उनके साथ मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, सांसद प्रतिभा सिंह और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने बाढ़ से हुई तबाही का जायजा लिया। प्रियंका भुंतर में बाढ़ प्रभावितों का दर्द जाना। इस दौरान प्रभावित लोगों की समस्याओं को सुना और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। कुल्लू से मनाली तक बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई सड़क का जायजा लिया। प्रियंका ने मनाली में कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे। उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर अवगत करवाया जाएगा।

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस दौरान कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मीडिया से बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल में हुए नुकसान को लेकर राष्ट्रीय आपदा घोषित करे। केंद्र सरकार हिमाचल के साथ सियासी द्वेष ना करे। साथ ही प्रियंका ने कहा कि किसानों, बागवानों की मदद के लिए विदेशी सेब पर आयात शुल्क बढ़ाया जाए। प्रियंका ने कहा कि केंद्र सरकार नेशनल हाइवे की रिपेयरिंग के काम में भी तेजी लाए।

Image source: @SukhuSukhvinder
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



