मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डी.के. शिवकुमार आज कर्नाटक राज्य के 25वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। 8 बार के विधायक और “डीकेशी” के नाम से लोकप्रिय डी.के. शिवकुमार शाम 4:05 मिनट पर बेंगलुरु के लोक भवन स्थित ग्लास हाउस में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ कुछ कैबिनेट मंत्री भी शपथ लेंगे। 28 मई को सिद्धारमैया के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस विधायक दल ने 64 वर्षीय डी.के. शिवकुमार को अपना नेता चुना था।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल और रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित कई प्रमुख नेता शामिल होंगे। डी.के. शिवकुमार के गृह क्षेत्र डोड्डालाहल्ली के सरकारी स्कूल के छात्रों को भी इस शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



