अफ़ग़ानिस्तान : काबुल के गुरुद्वारे पर आतंकी हमला

0
231

अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल के गुरुद्वारे करते परवान के परिसर में शनिवार की सुबह ज़बरदस्त हमला होने की ख़बर आई है। खबर है कि, अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में गुरुद्वारा कार्ते परवान पर शनिवार को आतंकियों ने हमला कर दिया। यहां कई ब्लास्ट होने की खबर आई है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस हमले में गुरुद्वारे के मुस्लिम सुरक्षा गार्ड की भी मौत हो गई। 3 लोगों को बाहर निकाला गया। इनमें से 2 लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल भेजा गया।

अफ़ग़ानिस्तान के गृह मंत्रालय सूत्रों के अनुसार, गुरुद्वारे पर शायद कार बम से हमला किया गया। हमले के बाद आसमान में धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया । गुरुद्वारे के अंदर लगभग 30 लोग फंसे हैं। हालांकि अभी तक हताहतों की संख्या की सटीक जानकारी नहीं मिल सकी है।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here