केंद्र सरकार ने 5,600 करोड़ रुपये से अधिक के परिव्यय के साथ कपास उत्पादकता मिशन को दी मंजूरी

0
91
केंद्र सरकार ने 5,600 करोड़ रुपये से अधिक के परिव्यय के साथ कपास उत्पादकता मिशन को दी मंजूरी

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत के कपास क्षेत्र में बाधाओं, घटती वृद्धि और गुणवत्ता संबंधी चिंताओं को दूर करने के लिए पांच हजार छह सौ 59 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ कपास उत्पादकता मिशन कपास कांती को मंजूरी दे दी है। नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्‍मेलन में सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह मिशन सरकार के 5-एफ विजन (खेत से रेशा, रेशे से कारखाने, कारखाने  से फैशन और फैशन से विदेश तक) के अनुरूप है। यह कपास उत्पादकता बढ़ाने पर केंद्रित है। इस योजना से लगभग 32 लाख कपास किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है। इससे वर्ष 2030-31 तक कपास उत्पादन बढ़कर 498 लाख गांठ तक पहुंचने की संभावना है। इससे आयातित कपास पर निर्भरता कम करने और विदेशी मुद्रा की बचत करने में भी मदद मिलेगी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आपातकालीन ऋण गारंटी योजना के पांचवें चरण को भी मंजूरी दे दी है। इस योजना के अंतर्गत, सुक्ष्‍म, लघु और मध्यम उद्यमों को सौ प्रतिशत ऋण गारंटी प्रदान की जाएगी, जबकि गैर-सुक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्यमों और एयरलाइन क्षेत्र को 90 प्रतिशत गारंटी दी जाएगी। कैबिनेट ने वर्ष 2026-27 चीनी सीजन के लिए गन्ने का उचित और लाभकारी मूल्य तीन सौ 65 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। यह दस दशमलव दो-पांच प्रतिशत की मूल वसूली दर पर आधारित है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस निर्णय से लगभग पांच करोड़ गन्ना किसानों के साथ-साथ चीनी मिलों में कार्यरत लगभग पांच लाख श्रमिकों को लाभ मिलेगा। केंद्रीय कैबिनेट ने इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के अंतर्गत दो और सेमीकंडक्टर परियोजनाओं को भी मंजूरी दी है। इनमें गैलियम नाइट्राइड तकनीक पर आधारित देश की पहली वाणिज्यिक मिनी -माइक्रो-एलईडी डिस्प्ले सुविधा और एक सेमीकंडक्टर पैकेजिंग सुविधा शामिल है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि स्वीकृत प्रस्तावों से गुजरात में सेमीकंडक्टर विनिर्माण इकाइयां स्थापित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से लगभग दो हजार दो सौ 30 कुशल पेशेवरों के लिए रोजगार सृजित होने की उम्मीद है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here