मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार ने विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) के निदेशक आलोक शर्मा का कार्यकाल नौ महीने बढ़ाने का निर्णय लिया है। एसपीजी प्रधानमंत्री व उनके साथ आधिकारिक आवास में रहने वाले स्वजनों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालती है। उत्तर प्रदेश कैडर के 1991 बैच के आईएपीएस अधिकारी आलोक शर्मा को 17 नवंबर 2023 को एसपीजी निदेशक नियुक्त किया गया था और वह इस महीने 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले थे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार्मिक मंत्रालय के आदेश के अनुसार, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने आलोक शर्मा की सेवा अवधि 1 जुलाई 2026 से 31 मार्च 2027 तक बढ़ाने की मंज़ूरी दी है। सामान्यतः सरकारी कर्मचारियों को 60 वर्ष की आयु के बाद सेवा विस्तार नहीं दिया जाता, परन्तु रक्षा सचिव, गृह सचिव, विदेश सचिव, आईबी निदेशक, आरएडब्ल्यू (रिसर्च एंड एनालिसिस विंग) के प्रमुख तथा कुछ अन्य संवेदनशील पदों पर विशेष परिस्थितियों में सेवा विस्तार संभव होता है।
News Source : Social Media
Image Source : Social Media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



