मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कृषि और किसान कल्याण मंत्री, शिवराज सिंह चौहान ने हरियाणा, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में 2025-26 के रबी के मौसम में न्यूनतम समर्थन मूल्य- एम.एस.पी. पर दलहन और तिलहन फसलों की बड़ी मात्रा में खरीद के लिए राज्य सरकारों के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने कहा कि इससे किसानों को अपनी फसलें कम दामों पर बेचने की मजबूरी से राहत मिलेगी। मंत्रालय ने कहा कि हरियाणा, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक के लिए स्वीकृत, मूल्य समर्थन योजना-पी.एस.एस. प्रस्तावों के माध्यम से चना, मसूर, सरसों और कुसुम जैसी महत्वपूर्ण दलहन और तिलहन फसलों की एम.एस.पी. पर खरीद की जाएगी। इसके अंतर्गत कुल 11 हजार छह सौ 98 करोड़ रुपये से अधिक की खरीद की जाएगी।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



