केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने आईआईटी दिल्ली में ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर हैंडलूम टेक्नोलॉजी’ का उद्घाटन किया

0
62
केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने आईआईटी दिल्ली में 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर हैंडलूम टेक्नोलॉजी' का उद्घाटन किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने भारतीय हथकरघा क्षेत्र को तकनीक, नवाचार और अनुसंधान से नई गति देने की दिशा में आज आईआईटी दिल्ली में ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर हैंडलूम टेक्नोलॉजी’ का उद्घाटन किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बताया कि यह केंद्र पारंपरिक शिल्प और आधुनिक तकनीक के बीच सेतु बनकर बुनकरों की उत्पादकता बढ़ाने, उनके कार्य को अधिक सुगम बनाने, नवाचार को बढ़ावा देने तथा उनके उत्पादों को नए बाजारों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि इस अवसर पर हैंडलूम 4.0, हैंडलूम ई-विद्या, हैंडलूम एक्स, कलागृह हैंडलूम स्टूडियो और थ्रेड्स ऑफ वेलोर जैसी पाँच प्रमुख पहलों का भी शुभारंभ किया गया। उन्होंने बताया कि यह पहल भारतीय हथकरघा क्षेत्र को नई दिशा और नई गति प्रदान करेगी।

News Source : Social Media

Image Source : X @girirajsinghbjp

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here