मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज राजस्थान के अलवर स्थित विजयनगर ग्राउंड में अलवर सरस डेयरी परिसर में नवीन डेयरी संयंत्र का शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह विभिन्न दुग्ध संघों के डेयरी प्रोसेसिंग प्लांट एवं कैटल फीड प्लांट का ई-लोकार्पण भी करेंगे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अलवर सरस डेयरी परिसर में नए डेयरी संयंत्र का शिलान्यास और विभिन्न डेयरी प्रोसेसिंग व कैटल फीड प्लांटों का ई-लोकार्पण राज्य के डेयरी सहकारी क्षेत्र की उत्पादन व प्रसंस्करण क्षमता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इससे आधुनिक डेयरी अवसंरचना को बढ़ावा मिलेगा, दुग्ध उत्पादकों के लिए नए अवसर पैदा होंगे और सहकारिता के जरिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और मजबूत बनाया जाएगा।
News Source : Social Media
Image Source : X @AmitShah
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



