केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर 24 परगना के बैरकपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित

0
122

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर 24 परगना के बैरकपुर के आनंदपुरी खेल मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल सरकार पर मतुवा एवं नमासुद्रा समुदायों को धमकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इन समुदायों को भयभीत होने की कोई आवश्यकता नहीं है। राज्य सरकार कितना भी विरोध करे, एसआईआर प्रक्रिया जारी रहेगी।

आप को बता दे, शाह ने दक्षिण 24 परगना के नरेंद्रपुर के नजीराबाद गोदाम अग्निकांड में 27 लोगों की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग की तथा इसे सत्ताधारी दल के भ्रष्टाचार का परिणाम बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री पर वोटबैंक राजनीति का आरोप लगाया तथा कहा कि घटना में सत्ताधारी दल से जुड़े लोग शामिल हैं इसलिए मोमो कंपनी मालिक गिरफ्तार नहीं हुआ। राज्य सरकार के असहयोग से सीमा क्षेत्र में बाड़बंदी नहीं हो सकी।

Image source: ANI

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here