मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बिहार के सभी बहनों-भाइयों को बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “समृद्ध संस्कृति, परंपराओं व अनूठी कलाओं के लिए प्रसिद्ध बिहार ने सदैव देश को सामाजिक न्याय व बौद्धिक चेतना का मार्ग दिखाया है। नालंदा और विक्रमशिला की गौरवशाली ज्ञान परंपरा से लेकर स्वतंत्रता संग्राम और आपातकाल तक, बिहार ने हर दौर में भारत निर्माण में अमूल्य योगदान दिया है। आज बिहार अपनी विशाल धरोहरों और परंपराओं को सहेजकर प्रगति व उन्नति का नया कीर्तिमान बना रहा है। बिहार के सभी बहनों-भाइयों को बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।”
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



