मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आंध्र प्रदेश के अमरावती में एक साझा केंद्रीय सचिवालय और केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए आवासीय परिसरों के निर्माण के लिए 2 हजार 534 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इससे आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती के विकास को बढ़ावा मिलेगा।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, संचार और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. पेम्मासानी चंद्रशेखर ने बुधवार को नई दिल्ली में संवाददाताओं को बताया कि केंद्र ने साझा केंद्रीय सचिवालय के लिए लगभग एक हजार 299 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं, जिसमें विभिन्न केंद्रीय सरकारी विभाग एक ही स्थान पर होंगे। आधुनिक और ऊर्जा-कुशल सुविधाओं वाले आवासीय परिसरों के लिए एक हजार 234 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि स्वीकृत की गई है। डॉ. चंद्रशेखर ने कहा कि ये परियोजनाएं अमरावती को विश्व स्तरीय राजधानी शहर के रूप में विकसित करने के प्रति केंद्र की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं को केंद्रीय लोक निर्माण विभाग लागू करेगा और निविदा प्रक्रिया शीघ्र ही शुरू होने की उम्मीद है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



