मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने आज मैसूरु हवाई अड्डे पर यात्रियों के लिए ‘फ्लाईब्रेरी’ का उद्घाटन किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि इससे यात्रियों के लिए पढ़ने का आनंद और सुलभ हो गया है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “यात्रियों पर केंद्रित इस पहल से उन्हें कोई किताब चुनने, किसी नई कहानी के साथ समय बिताने और दूसरों के साथ पढ़ने का आनंद साझा करने का मौका मिलता है। हर यात्रा को और अधिक समृद्ध बनाने की दिशा में एक सार्थक कदम—एक बार में एक पन्ने के साथ।”
News Source : Social Media
Image Source : X @MoCA_GoI
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



