केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली में मौसम अनुमान प्रणाली ‘स्काईकास्ट’ का किया उद्घाटन

0
88
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली में मौसम अनुमान प्रणाली ‘स्काईकास्ट’ का किया उद्घाटन

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारत की पहली एकीकृत अगली पीढ़ी की विमानन मौसम और कोहरे की निगरानी प्रणाली – स्काईकास्ट का उद्घाटन किया। यह उद्घाटन मिशन मौसम के अंतर्गत किया गया है। संवाददाता सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि इस नई प्रणाली का उद्देश्य हवाई अड्डे पर मौसम की निगरानी और कोहरे के पूर्वानुमान को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि स्काईकास्ट को विशेष रूप से घने शीतकालीन कोहरे और तेजी से बदलते मौसम की स्थितियों के दौरान सुरक्षित, अधिक कुशल और मौसम के अनुकूल हवाई परिवहन संचालन में सहायता के लिए विकसित किया गया है। डॉ. सिंह ने कहा कि स्काईकास्ट से विशेष रूप से शीतकालीन कोहरे के दौरान उड़ानों में देरी, मार्ग परिवर्तन और यात्रियों की असुविधा में कमी आने की उम्मीद है। उन्‍होंने कहा कि ये उन्नत उपकरण लगभग तीन किलोमीटर की ऊंचाई तक वायुमंडलीय स्थितियों की निरंतर निगरानी करते हैं, जिससे हवाओं, आर्द्रता और कोहरे की संरचना के बारे में वास्तविक समय की जानकारी मिलती है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्काईकास्ट प्रणाली में अत्याधुनिक वायुमंडलीय रिमोट सेंसिंग प्रौद्योगिकियां एकीकृत हैं, जिनमें रडार विंड प्रोफाइलर, माइक्रोवेव रेडियोमीटर और फॉग एरोसोल स्पेक्ट्रोमीटर शामिल हैं। स्काईकास्ट सबसे महत्वपूर्ण परिचालन क्षमताओं में से एक है खतरनाक पवन अपरूपण और तेजी से बदलती मौसम स्थितियों का पता लगाना और चेतावनी देना, जो महत्वपूर्ण टेक-ऑफ और लैंडिंग कार्यों के दौरान कारगर होती हैं। यह प्रणाली विमानन सुरक्षा और पायलटों, एयरलाइनों, हवाई अड्डा अधिकारियों और हवाई यातायात प्रबंधन एजेंसियों के लिए निर्णय लेने की क्षमता में उल्लेखनीय सुधार करेगी। स्काईकास्ट, मिशन मौसम की परिकल्पना के अंतर्गत मौसम-अनुकूल बुनियादी ढांचा विकसित करने, विमानन क्षमता को मजबूत करने, वैज्ञानिक नवाचार को बढ़ावा देने और जन सुरक्षा बढ़ाने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here