मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा आज नई दिल्ली में समग्र शिशु बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। यह कार्यक्रम केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण परिषद के 16वें सम्मेलन के दौरान शुरू किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक यह योजना “पहले तीन साल, संपूर्ण देखभाल” की सोच पर आधारित है और इसका उद्देश्य जन्म से तीन साल तक के बच्चों को घर के पास बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, योजना के तहत नवजात और छोटे बच्चों की घर-घर जाकर देखभाल की मौजूदा पहलों को एकीकृत किया जाएगा, ताकि जरूरतमंद बच्चों पर विशेष नजर रखी जा सके और उनकी नियमित स्वास्थ्य जांच संभव हो सके। कार्यक्रम में बच्चों के शुरुआती विकास, माताओं के मानसिक स्वास्थ्य की जांच और डिजिटल निगरानी की व्यवस्था भी शामिल होगी, जिससे झुग्गी-बस्ती, प्रवासी और वंचित समुदायों के बच्चों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना आसान होगा।
News Source : Social Media
Image Source : X @JPNadda
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



