केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने असम के शिवसागर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सीएम सरमा के साथ दौरा कर हुए नुकसान का अवलोकन किया

0
77
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने असम के शिवसागर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के साथ दौरा कर हुए नुकसान का अवलोकन किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा ने आज असम के शिवसागर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के साथ दौरा कर हुए नुकसान का अवलोकन किया। साथ ही केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने दिवंगत लोगों के परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं प्रकट की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बताया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और प्रदेश की सरकार बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ खड़ी है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “हम राहत एवं पुनर्वास कार्यों में पूरी प्रतिबद्धता के साथ जुटे हुए हैं। मैं सभी को विश्वास दिलाता हूँ कि राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। केंद्र सरकार की टीमें यहाँ हुए नुकसान का विस्तृत आकलन कर रही हैं और राज्य को हरसंभव आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।”

News Source : Social Media

Image Source : X @JPNadda

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here