मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कल ग्लासगो में कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स मिनिस्टर्स की बैठक के दौरान कॉमनवेल्थ की नवनिर्वाचित सेक्रेटरी-जनरल शर्ली आयोरकोर बोचवे से मुलाकात कर एक सार्थक बैठक की। केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि बैठक में भारत के बड़े स्पोर्ट्स सुधारों, जैसे ‘खेलो भारत नीति’ और ‘अस्मिता लीग’ पर चर्चा की गई। ये पहल जमीनी स्तर पर खेलों को मजबूत कर रही हैं, जेंडर इन्क्लूजन को बढ़ावा दे रही हैं और पूरे देश में खेल में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए नए रास्ते बना रही हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि साथ ही, कॉमनवेल्थ एडवांटेज का इस्तेमाल करके स्पोर्ट्स पार्टनरशिप को मजबूत करने और व्यापार व निवेश में नए अवसर तलाशने पर भी विचार-विमर्श किया गया, क्योंकि भारत 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करने की तैयारी कर रहा है।
News Source : Social Media
Image Source : X @mansukhmandviya
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



