मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज विशाखापत्तनम में ब्रिक्स खेल मंत्रियों की बैठक 2026 की अध्यक्षता की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, भारत राष्ट्रीय विकास, युवाओं के सशक्तिकरण और वैश्विक सहयोग के लिए खेलों की ताकत का इस्तेमाल कर रहा है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि सहयोग को और मजबूत करने के मकसद से कई तरह की पहलों पर चर्चा हुई। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने लिखा, “खेल तकनीक, स्पोर्ट्स मैन्युफैक्चरिंग कॉन्क्लेव और पारंपरिक व स्वदेशी खेलों के प्रदर्शन जैसे क्षेत्रों में बनी सहमति का स्वागत है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @mansukhmandviya
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



