केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा की

0
86
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की गुणवत्ता और रखरखाव की स्थिति की व्यापक समीक्षा बैठकें आयोजित की। इन बैठकों का आयोजन नई दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्‍टा और हर्ष मल्होत्रा, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और परियोजना ठेकेदारों की उपस्थिति में किया गया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने समीक्षा बैठक में राजस्थान के 10,064 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्गों की गुणवत्ता और रखरखाव की स्थिति का आकलन किया। इसके साथ ही उन्‍होंने हिमाचल प्रदेश में 1,947 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की गुणवत्ता और रखरखाव की प्रगति की समीक्षा भी की।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने टिकाऊ, मजबूत और कुशल राजमार्ग अवसंरचना के विकास को सुनिश्चित करने के लिए परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन, गुणवत्ता मानकों के कड़ाई से पालन और उन्नत प्रौद्योगिकियों तथा आधुनिक निर्माण पद्धतियों को अपनाने पर बल दिया। उन्होंने यह भी बताया कि मजबूत राजमार्ग नेटवर्क कनेक्टिविटी में सुधार, आर्थिक विकास को गति देने, यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और प्रमुख गलियारों में निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को बडे पैमाने पर मॉनसून से पहले तैयारी के लिए उपाय करने का निर्देश दिया। इनमें प्रभावी जल निकासी प्रबंधन, ढलान संरक्षण कार्य, सक्रिय निवारक रखरखाव और त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र शामिल हैं। इसका उद्देश्‍य व्यवधानों को कम करना, सड़क सुरक्षा बनाए रखना और दीर्घकालिक परिसंपत्ति स्थायित्व को बढ़ावा देना है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here