मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज शिलांग के दौरे पर रहेंगे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पूर्वोत्तर क्षेत्र में अवसंरचना विकास और संपर्क विस्तार कार्यक्रमों में भाग लेंगे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज शिलांग के मावकसियांग स्थित लारिती परफॉर्मेंस सेंटर में पूर्वोत्तर भारत अवसंरचना शिखर सम्मेलन एवं प्रदर्शनी 2026 का उद्घाटन करेंगे। वे अवसंरचना शिखर सम्मेलन के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों की बैठक में भी भाग लेंगे। यह अवसंरचना विकास, निवेश अवसरों और क्षेत्रीय विकास पर चर्चा के लिए प्रमुख मंच है। दो दिन के शिखर सम्मेलन में मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा भी शामिल होंगे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री दिन में तीन हजार 214 करोड़ रुपये के निवेश से निर्मित मेघालय की छह राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इन परियोजनाओं से पूर्वोत्तर क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान और सड़क संपर्क में सुधार की आशा है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



