केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने तेलंगाना, जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की गुणवत्ता और रखरखाव की समीक्षा की

0
80
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने तेलंगाना, जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की गुणवत्ता और रखरखाव की समीक्षा की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कल नई दिल्ली में अलग-अलग समीक्षा बैठकों में तेलंगाना के 4,931 कि.मी., जम्मू एवं कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के 2,035 कि.मी. और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश के 804 कि.मी. राष्ट्रीय राजमार्ह परियोजनाओं की गुणवत्ता, रखरखाव और प्रगति का अवलोकन किया। समीक्षा में सड़क परिवहन एवं राजमार्ह राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा भी उपस्थित रहे। ये समीक्षा मीडिया रिपोर्टों, सोशल मीडिया फीडबैक और मंत्रालय, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तथा एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों और परियोजना ठेकेदारों से प्राप्त इनपुट के आधार पर की गईं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैठक के दौरान गडकरी ने चल रही परियोजनाओं, रखरखाव गतिविधियों और सुरक्षित, कुशल तथा टिकाऊ राजमार्ग अवसंरचना सुनिश्चित करने के लिए उठाए जा रहे कदमों की स्थिति की समीक्षा की और परियोजना कार्यान्वयन में गति लाने पर ज़ोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निगरानी तंत्र मजबूत करने, समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने और दीर्घकालिक प्रदर्शन, आरामदायक यात्रा व स्थायित्व के लिए उन्नत निर्माण प्रौद्योगिकियाँ तथा सर्वश्रेष्ठ प्रणालियाँ अपनाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने मानसून की व्यापक तैयारियों, प्रभावी जल निकासी प्रबंधन, ढलान स्थिरीकरण, संरक्षण कार्य और त्वरित प्रतिक्रिया प्रणालियों सहित निवारक व शमन उपायों पर बल दिया, यह बताते हुए कि ये कदम निर्बाध संपर्क, सड़क सुरक्षा और राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क की मजबूती के लिए आवश्यक हैं।

News Source : Social Media

Image Source : X @BCCIWomen

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here