मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के सेक्शन दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे का निरिक्षण किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और लोकसभा के अध्यक्ष और कोटा से सांसद ओम बिरला के साथ कोटा में आयोजित एक जनसभा में भी शामिल हुए और उन्होंने सभा को संबोधित भी किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस प्रवास के दौरान दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे के पैकेज-15 कोटा जिले में मुकुंदरा हिल्स टायगर रिजर्व के नीचे बनाई गई देश की महत्वपूर्ण और अनुठी 8-लेन मुकुंदरा सड़क सुरंग (ट्विन टनल) के कार्य का मुआयना किया। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का यह हिस्सा टनल पर्यावरण संरक्षण की एक बेहतरीन मिसाल है।
News Source : Social Media
Image Source : X @nitin_gadkari
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



