मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को खिलौना उद्योग से जुड़े लोगों से बातचीत की और SCALE कमेटी के चेयरमैन डॉ. पवन गोयनका, SCALE कमेटी के सदस्य और हाल ही में बनी ‘टॉय सेक्टर टास्क फोर्स’ के कन्वीनर जलज दानी व अन्य सदस्यों के साथ मिलकर ‘टॉय सेक्टर प्लेबुक’ जारी की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि बातचीत का मुख्य फोकस खिलौना सेक्टर में भारत की ग्लोबल कॉम्पिटिटिवनेस को मजबूत करने पर था। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “इसके लिए हमने एक्सपोर्ट बढ़ाने, क्वालिटी और सेफ्टी स्टैंडर्ड्स को बेहतर बनाने, मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने और मजबूत घरेलू वैल्यू चेन बनाने जैसे उपायों पर चर्चा की। मैंने इंडस्ट्री के लीडर्स से इनोवेशन करने, ग्लोबल स्तर पर पहचाने जाने वाले ब्रांड बनाने और टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके ‘मेड इन इंडिया’ खिलौनों को ग्लोबल मार्केट में क्वालिटी, क्रिएटिविटी और भरोसे के प्रतीक के तौर पर स्थापित करने का आह्वान किया।”
News Source : Social Media
Image Source : X @PiyushGoyal
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



