केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भारत की ब्रिक्स 2026 अध्यक्षता के तहत जयपुर में आयोजित ब्रिक्स उद्योग मंत्रियों की बैठक को किया संबोधित

0
78
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भारत की ब्रिक्स 2026 अध्यक्षता के तहत जयपुर में आयोजित ब्रिक्स उद्योग मंत्रियों की बैठक को किया संबोधित

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को भारत की ब्रिक्स 2026 अध्यक्षता के तहत जयपुर में आयोजित ब्रिक्स उद्योग मंत्रियों की बैठक को संबोधित किया। बैठक में उन्होंने औद्योगिक सहयोग और आर्थिक साझेदारी के भविष्य पर चर्चा की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि इस बात पर जोर दिया गया कि ब्रिक्स देशों के पास मैन्युफैक्चरिंग में प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने, तकनीकी सहयोग को गहरा करने, मजबूत वैल्यू चेन बनाने और टिकाऊ औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने का एक अनूठा अवसर है। साथ ही, एमएसएमई को मजबूत करने, स्टार्टअप इनोवेशन को बढ़ावा देने, स्वच्छ ऊर्जा सहयोग का विस्तार करने और टेक्नोलॉजी-आधारित लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम बनाने जैसी भारत की प्राथमिकताओं पर भी प्रकाश डाला गया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि बैठक का एक मुख्य नतीजा ‘संयुक्त घोषणापत्र’ को अपनाना था। इसमें ‘ब्रिक्स पार्टनरशिप ऑन न्यू इंडस्ट्रियल रेवोल्यूशन’ (PartNIR) के तहत व्यावहारिक सहयोग को आगे बढ़ाने और औद्योगिक इनोवेशन, स्वच्छ ऊर्जा, लॉजिस्टिक्स व मजबूत मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने की हमारी साझा प्रतिबद्धता को दोहराया गया। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने आगे बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से प्रेरित होकर, भारत विस्तारित ब्रिक्स परिवार के साथ साझेदारी को मजबूत करने और बातचीत को साझा विकास व समृद्धि के लिए सार्थक नतीजों में बदलने के लिए प्रतिबद्ध है।

News Source : Social Media

Image Source : X @PiyushGoyal

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here