मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को जर्मनी के हेसन राज्य के मिनिस्टर-प्रेसिडेंट बोरिस राइन और फेडरल व यूरोपियन मामलों, अंतरराष्ट्रीय मामलों और डी-ब्यूरोक्रेटाइज़ेशन के मंत्री मैनफ्रेड पेंट्ज़ के साथ-साथ जर्मनी की प्रमुख कंपनियों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत की। उन्होंने एआई, क्लीन एनर्जी, आर एन्ड डी, डेटा सेंटर, जीसीसी, फार्मा, केमिकल, मैन्युफैक्चरिंग, फिनटेक, डीप-टेक और स्किलिंग जैसे क्षेत्रों में सहयोग के नए मौकों पर चर्चा की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “भारत और हेसन के बीच मौजूद मजबूत आपसी तालमेल को आधार बनाते हुए, हम व्यापार, टेक्नोलॉजी, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी को और गहरा करने के लिए भारत-ईयू एफटीए से पैदा होने वाले नए मौकों का लाभ उठाने के लिए उत्सुक हैं।”
News Source : Social Media
Image Source : X @PiyushGoyal
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



