केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल चार दिवसीय यात्रा पर पहुँचे जापान, हानेडा एयरपोर्ट पर जापान में भारत की राजदूत नगमा मल्लिक ने किया स्वागत

0
80
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल चार दिवसीय यात्रा पर पहुँचे जापान, हानेडा एयरपोर्ट पर जापान में भारत की राजदूत नगमा मल्लिक ने किया स्वागत

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल आज सुबह अपनी चार दिवसीय यात्रा पर जापान हानेडा एयरपोर्ट पहुँचे। वहां जापान में भारत की राजदूत नगमा मल्लिक ने उनका स्वागत किया। जानकारी के लिए बता दे कि केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल 24 से 27 अगस्त तक जापान के दौरे पर हैं और वे 200 सदस्यों वाले एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जापान में भारत के दूतावास के आधिकारिक अकाउंट ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि यह दौरा दोनों देशों की ‘विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी’ के प्रति उनकी बड़ी महत्वाकांक्षा को दर्शाता है। साथ ही, यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब भारत और जापान व्यापार और निवेश के रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा में काम कर रहे हैं।

News Source : Social Media

Image Source : X @IndianEmbTokyo

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here