मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को ‘परिवर्तन’ योजना के लिए गाइडलाइंस को अंतिम रूप देने के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बताया कि यह एक क्रांतिकारी पहल है जिसका मकसद दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में पुरानी हो चुकी ट्रकों और बसों को चरणबद्ध तरीके से हटाना है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि यह योजना इलेक्ट्रिक वाहनों और साफ-सुथरे ट्रांसपोर्ट के अन्य तरीकों को अपनाने को बढ़ावा देगी, जिससे ट्रांसपोर्ट से होने वाले उत्सर्जन को कम करने, हवा की गुणवत्ता सुधारने और टिकाऊ शहरी विकास के लिए भारत की व्यापक प्रतिबद्धता को समर्थन देने में मदद मिलेगी।
News Source : Social Media
Image Source : X @mlkhattar
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



